पत्थरों का हो रहा था परिवहन
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
भोपालसे आए वन विभाग के चार उडऩ दस्तों ने शनिवार की सुबह सात बजे ग्राम घटेरा के समीप वन क्षेत्र से पत्थर परिवहन करते दो ट्रकों को पकड़ा। उनके खिलाफ राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। वन विभाग अब तक 11 ट्रक अवैध पत्थर परिवहन करते पकड़ चुका है। सभी पर राजसात की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। एक सप्ताह पहले सीएफ विदिशा ने अचानक छापा मारकर घटेरा में दो ट्रकों को पकड़ा था। उसके बाद एक ट्रक उदयपुर क्षेत्र से जब्त किया गया। वन विभाग पांच महीने से लगातार वन क्षेत्र से अवैध परिवहन के खिलाफ मुहिम चला रहा है। उसने इस मुहिम को लगातार जारी रखने के संकेत दिए हैं। वन विभाग के सीएफ मनोज अग्रवाल इस मुहिम को नियमित कार्रवाई का हिस्सा बता रहे हैं, जो वन सुरक्षा के लिए की जाती है।
मुहिमदो स्तरों से
अबतक वन विभाग वन क्षेत्र से अवैध पत्थर परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले और परिक्षेत्र के कर्मचारियों का सहारा ले रहा था। लेकिन वह मुहिम के लिए भोपाल संभाग के वन कर्मचारियों को भी मुहिम का हिस्सा बनाएगा। इसकी शुरूआत शनिवार से हो गई है।
उडऩ दस्तों ने दो ट्रक पकड़े, होगी कार्रवाई