- Hindi News
- शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बैठक का आयोजन
शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बैठक का आयोजन
शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बैठक का आयोजन
वििदशा| मंगलवारको दोपहर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट के कार्यालय में मप्र शाला गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डीपीसी, एपीसी, बीआरसी, जनशिक्षक एवं डीएड के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे। इस बैठक में कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मानकों जैसे विद्यालय विकास मार्गदर्शन, प्रबंधन, शिक्षण अधिगम, बच्चों के संबलन, एसएमसी की भूमिका, अकादमिक परिणाम के अलावा व्यक्तिगत और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।
विदिशा। डाइटमें आयोजित हुई बैठक।