सेवा को मुख्य कार्य समझें
विदिशा। पीड़ितोंके आंसुओं को पोछने का काम एवं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए समर्पित महावीर इंटरनेशनल एनजीओ के रूप में स्थापित होकर राष्ट्र ही नहीं अपितु विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखेगी। उक्त उद्गार महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल कवाड़ ने लेंड मार्क गार्डन में आयोजित जोन अधिवेशन में व्यक्त किए। इस अवसर पर गंजबासौदा केंद्र को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर उन्होंने कहा कि आज भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। पूरे विश्व में महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से अहिंसा, दया और प्रेम का संदेश देने का हम प्रयास कर रहे हैं। ऐसे सेवाभावी संगठन से जुड़ कर आप पुण्य कार्य कर रहे हैं।
संस्था के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि बैतूल केंद्र के सेवाकार्य सराहनीय है। हमारी राष्ट्रीय परियोजना के तहत न्यू बेबी किट वितरण से राष्ट्र में नवजात शिशु की मृत्युदर में भारी कमी आई है। वही हरित भारत परियोजना के तहत हमने राष्ट्र के सभी केंद्रों के माध्यम से पांच लाख से अधिक पौधे सुरक्षा के साथ सौंपे हैं।
इंटरनेशनल डायरेक्टर निर्मल कोठारी ने बताया कि हमारी संस्था का पंजीयन एफसीआरए के अंतर्गत हो गया है। इसके तहत अब हम सेवा के लिए विदेशों से भी मदद ले सकेंगे। एक अप्रैल से केंद्र सरकार ने सभी बड़ी कंपनियों को दो प्रतिशत राशि वर्ष में आवश्यक रूप से सेवा कार्यों पर करना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने गंजबासौदा केंद्र के शुभारंभ पर बधाई दी।
जोन सलाहकार राघवजी ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा का लक्ष्य लेकर महावीर इंटरनेशनल कार्य कर रहा है।कार्यक्रम को कंछेदीलाल जैन ने भी संबोधित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. केसी बागरेचा ने सभी अतिथियों और केंद्रों के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आयोजनों से अनुभवों का आदान-प्रदान होता है।
जोन चेयरमैन राकेश जैन ने जोन के सभी केंद्रों से अपील की कि सभी केंद्र अपने नगर के किसी भी हाईस्कूल की एक कक्षा में वर्ष भर नियमित रूप से माह में एक या दो बार नैतिक शिक्षा का आयोजन करें। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली स्नेहा मिश्रा को अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। महावीर इंटरनेशनल का नाम गोल्डन बुक अमेरिका में दर्ज क