बेतवा तट पर पितरों का तर्पण
बेतवा तट पर पितरों का तर्पण
विदिशा. मंगलवार को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या के मौके पर लोगों ने अपने पितरों का तर्पण किया। बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों के तर्पण के लिए बेतवा तट पर पहुंचे थे। यहां हाथों में कुश और तिल लेकर विधि-विधान से तर्पण की क्रिया पूरा कराई कराई। पं. संतोष शास्त्री ऋषि ने बताया कि पितरों का तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिजनों को शुभाशीष देकर विदा हो जाते हैं।