- Hindi News
- श्री हिंदू उत्सव समिति की कार्यकारिणी घोषित
श्री हिंदू उत्सव समिति की कार्यकारिणी घोषित
वििदशा| सनातनश्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रकुमार शर्मा(बल्लू महाराज) ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें आठ उपाध्यक्ष,एक महामंत्री, कोषाध्यक्ष, आठ मंत्री, कार्यालय प्रभारी, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, छह विधि सलाहकार सहित 22 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह चौहान, सुजीत देवलिया, विकास पचोरी, जितेंद्र यादव, रामपालसिंह राजपूत, दीपक वाजपेयी, सौदानसिंह कुशवाह, दीपक शर्मा, महामंत्री संजीव शर्मा, मंत्री कुलदीप जडिय़ा,दीपक शिल्पकार, सुनील भदौरिया, हीेरेश शर्मा, प्रतापसिंह कुशवाह, नितिन माहेश्वरी, शैलेंद्र सिरभैया, कार्यालय मंत्री डोंगरसिंह कुशवाह, मीडिया प्रभारी दीपक साहू, विधि सलाहकार संतोष शर्मा एडवोकेट, हिम्मतसिंह कुशवाह एडवोकेट, अतुल वर्मा एडवोकेट, राजनारायण यादव एडवोकेट, निरंजनसिंह लोधी एडवोकेट, रविंद्र रघुवंशी एडवोकेट मनोनीत किए गए हैं।
समिति अध्यक्ष बल्लू महाराज ने कहा कि हर छह माह में संगठन के मनोनीत सदस्यों के काम की समीक्षा की जाएगी। निष्क्रिय सदस्यों को बदल दिया जाएगा।