समाज की बैठक में प्रभाकर अध्यक्ष बने
समाज की बैठक में प्रभाकर अध्यक्ष बने
वििदशा| अहिरवारसमाज के अध्यक्ष पद पर विनोद प्रभाकर चुन लिए गए हैं। यह निर्णय खरीफाटक बाहर स्थित अहिरवार समाज की रविदास समाज धर्मशाला में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र रोहित ने की। बैठक में समाज की गतिविधियों पर चर्चा एवं आय व्यय का ब्यौरा दिया गया तथा धर्मशाला निर्माण पर चर्चा हुई। समाज के लोगों को नशा मुक्त करने एवं निराश्रित लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।