- Hindi News
- कृषक प्रशिक्षण केंद्र में हुई प्रतियोगिताएं
कृषक प्रशिक्षण केंद्र में हुई प्रतियोगिताएं
कृषक प्रशिक्षण केंद्र में हुई प्रतियोगिताएं
वििदशा| पंजाबनेशनल बैंक के कृषक प्रशिक्षण केंद्र में हिंदी दिवस पखवाड़े के अवसर पर हिंदी ज्ञान एवं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता प्रशिक्षणार्थियों के लिए हिंदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस अवसर पर केंद्र के निदेशक प्रकाश अवस्थी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को हिंदी भाषा की गरिमा उपयोगिता के बारे में बताया। केंद्र द्वारा कृषकों एवं उनके परिवारों के हितों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।