संगोष्ठी आज होगी
संगोष्ठी आज होगी
वििदशा| अंतरराष्ट्रीयमानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर बुधवार को शाम पांच बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर शेरपुरा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में पहले कर्तव्य फिर अधिकारों की बात विषय पर नगर के गणमान्य नागरिक अपने विचार व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी के आयोजक योगनिष्ठ रामदयाल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।