पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना अनुमति फिर शुरू डंडापुरा नाले की खुदाई

बिना अनुमति फिर शुरू डंडापुरा नाले की खुदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। गुलाब वाटिका डंडापुरा से लेकर पीलिया नाले तक नगरपालिका द्वारा सीसी नाला निर्माण पर एनजीटी द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी इन दिनों ईदगाह तिराहे के पास फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की भोपाल शाखा ने अगस्त महीने में दिए गए अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा था कि जब तक मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बाकायदा अनुमति नहीं ली जाती है तब तक सीसी नाले का निर्माण कर उसे बेतवा में नहीं मिलाया जा सकता।
इस संबंध में नगरपालिका परिषद ने ठेकेदार मेसर्स शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी को पत्र लिखकर नाले की खुदाई के काम को पूरा करने को कहा गया है।
बेतवा में प्रदूषण को लेकर एनजीटी में याचिका दायर करने वाले पर्यावरणमित्र नीरज चौरसिया ने कहा है कि यदि नपा ने जनता के पैसे की बर्बादी की तो आर्थिक अपराध अन्वेषण ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त में मामला दायर किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ आरपी मिश्रा का कहना है कि नाले की खुदाई नहीं बल्कि रिफिलिंग का काम चल रहा है।
ये है एनजीटी का आदेश : एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि नाला निर्माण के माध्यम से बेतवा में किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलाया जाए। नई डीपीआर बनाकर मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दोबारा अनुमति ली जाए। डंडापुरा नाले का निर्माण तत्काल रोका जाए। बेतवा नदी के आसपास दोनों ओर 500-500 मीटर की परिधि में किया गया अतिक्रमण जिला प्रशासन द्वारा तोड़ा जाए। ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्धिकरण किए बिना बेतवा में नाले का पानी नहीं छोड़ा जाए।
नपाने ये लिखा है पत्र में : डंडापुरा नाला निर्माण में लगी ठेकेदार कंपनी मेसर्स शारदा कंस्ट्रक्शन को नगरपालिका सीएमओ ने विगत 22 नवंबर को एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि जिस स्थल पर नाले की खुदाई का कार्य शुरू किया गया है वहां पर निर्माण कार्य पूरा करें। यदि निर्माण कार्य में कोई परेशानी हो तो खोदे गए स्थल की पुराई करा दें।
गलत तरीके से खुदाई किए जाने के कारण ही शासकीय गर्ल्स कालेज की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई है। इसकी राशि भी आपसे वसूल की जाएगी। यहां कोई घटना होती है तो इसका उत्तरदायित्व आपका होगा।
एनजीटी ने लगा रखी है निर्माण कार्य पर रोक, नपा ने ठेकेदार को पत्र लिखकर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा।
(विदिशा। बिना अनुमति चल रही नाले की खुदाई। )