पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी से खाद गायब निजी दुकान पर लगी लाइन

सोसायटी से खाद गायब निजी दुकान पर लगी लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों के बोल

>यूरिया के लिए दुकानों पर लग रही लंबी कतार

जिलेमें यूरिया की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कलेक्टर ने भले ही सोसायटियों पर 75 फीसदी और निजी दुकानों पर 25 फीसदी आवंटन करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नजर नहीं रहा है।

आदेश के बाद से कृषि उपज मंडी में बने विक्रय केंद्र पर यूरिया ही नहीं है, वहीं निजी दुकानों पर यूरिया का स्टॉक दिखाई दे रहा है। मंगलवार को बाल विहार के पास बंसल ट्रेडर्स पर यूरिया खरीदने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन में लगे दिखे।

भीड़ इतनी थी कि सड़क पर जाम के हालात बने। लाइनों में लगे किसानों को यूरिया वितरण के लिए अतिरिक्त तहसीलदार एनके ओझा पुलिस के साथ मोर्चा संभाले रहे। यहां पर मौजूद किसानों का कहना था कि सोसायटियों पर एक खाते पर एक ही बोरी यूरिया की दी जा रही है।

दो दिन से काट रहे चक्कर

^सोसायटीपर सिर्फ एक बोरी यूरिया खाते पर दे रहे हैं। इससे क्या होगा। मंडी गोदाम पर दो दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल रहा है। मानसिंहराजपूत, कृषकखाईखेड़ा

दिनसे परेशान

^यूरियाके लिए दिन से परेशान हो रहे हैं। सोसायटी पर नाम मात्र यूरिया दिए जाने से क्या होगा। जरूरत के हिसाब से यूरिया मिलना चाहिए। भोलारामकुशवाह, कृषकमूंगोद

विदिशा। यूरियाके लिए किसान दिनभर लगे रहे कतार में।