- Hindi News
- नए परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची हो रही अपडेट
नए परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची हो रही अपडेट
वििदशा| शहरमें अब नए परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में बीएलओ और वार्ड प्रभारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। विदिशा में वार्डों की नई सीमाओं के अनुरूप मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि नपा चुनाव के समय मतदाताओं को मतगणना स्थलों तक पहुंचने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। नगर में 126 बीएलओ और 22 वार्ड प्रभारियों को मतदाता सूची अपडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में तहसीलदार रविशंकर राय और नगरपालिका के राजस्व अधिकारी अरुण त्यागी की मौजूदगी में हाल ही में एसएटीआई पालीटेक्निक सेमिनार हाल में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। नए परिसीमन के अनुसार मतदाता सूची तैयार होने के बाद ही उसका राजपत्र में प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नए सिरे में नगरपालिका के वार्डों का आरक्षण होगा। वार्ड 36 के कांग्रेस पार्षद आशीष भदौरिया की याचिका पर हाईकोर्ट ग्वालियर की बेंच द्वारा पहले ही विदिशा नगरपालिका का परिसीमन निरस्त किया जा चुका है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा नए सिरे से परिसीमन और आरक्षण की कार्यवाही की जा रही है।