औषधालय को चालू रखने लामबंद हुए लोग
रायसेनगेट स्थित नगरपालिका द्वारा संचालित धन्वंतरि औषधालय को बंद नहीं किए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। एक ओर हाल ही सेवानिवृत्त हुए वैद्य अवधनारायण के सेवाकाल को बढ़ाने या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें काम करने की अनुमति देने की मांग अनगिनत लोगों ने की है, वहीं दूसरी ओर विश्व मैत्री न्यास ने बैठक आयोजित कर गरीब लोगों के लिए अत्यधिक उपयोगी इस औषधालय को किसी भी कीमत पर बंद नहीं करने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक शिवशंकर वैद्य ने औषधालय को बंद करने जैसे किसी भी निर्णय का विरोध करने की घोषणा की है।
इस औषधालय से हाल ही सेवानिवृत्त हुए वैद्य अवधनारायण के पक्ष में यहां नियमित इलाज कराने वाले राकेश, सोनू, मदनसिंह, सविता, सुबोध, लखनसिंह, जितेंद्र यादव, राजू विश्वकर्मा, सविता, शकुन, सुबोध श्रीवास्तव ने पत्र लिखकर उनकी सेवाएं बढ़ाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि विदिशा की पुरानी और प्रतिष्ठित एक मात्र औषधालय में वैद्य अवधनारायण पदस्थ है तथा अपनी सेवाएं जनता को दे रहे हैं। इनके इलाज से जनता काफी लाभान्विंत हो रही है। इनके कार्यकाल में यदि वृद्धि होती है तो इनके अनुभवों का लाभ विदिशा के नागरिकों को प्राप्त होता रहेगा। यदि सेवा काल में वृद्धि संभव नहीं हो तो अन्य पदस्थापना होने तक इन्हें औषधालय में अपनी सेवाएं देते रहने के आदेश प्रदान करें। ताकि पीडि़त नागरिकों की सेवा होती रहेगी।
इसी संदर्भ में पांडे कालोनी निवासी शिवशंकर वैद्य ने कहा है कि धन्वंतरि औषधालय नगर का सबसे पुराना औषधालय है। यहां कमेटी के नाम से जानी जाती है।
किले अंदर सहित सभी विदिशा निवासी वैद्यजी से अपनी बीमारी का परामर्श कर दवा प्राप्त करते थे। कुछ दिनों से यहां ताला लगा देखकर दु:ख हुआ। यह जानकारी मिली है कि नपा इसे बंद कराना चाहती है। अत्यंत गरीब तबके के लोगों के लिए यह पीडादायक निर्णय होगा। अगर इस औषधालय को बंद कराया जाता है तो जनता द्वारा इस निर्णय का उग्र विरोध किया जाएगा।
विश्व मैत्री न्यास की बैठक अध्यक्ष एएन सिंह के निवास पर आयोजित की गई। सभी ने सर्वसम्मति से रायसेन गेट का आयुर्वेद औषधालय चालू रखे जाने का निर्णय एक स्वर में लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि औषधालय चालू रखने के लिए सांसद सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों को पत्र