किसान मोर्चा बनाएगा सदस्य
वििदशा| भाजपाकिसान मोर्चा प्रत्येक ग्राम में घर-घर जाकर पार्टी के सदस्य बनाएगा। इस अभियान की शुरूआत विदिशा, बासौदा तथा सिरोंज की कृषि उपज मंडी से होगी। ये निर्णय मंगलवार को किसान मोर्चा की जिला बैठक में लिए गए।
बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राममोहन बघेल, विशेष अतिथि लक्ष्मीनारायण शर्मा, किशोरसिंह दांगी, मुकेश तिवारी थे। संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यालय सदस्य उपस्थित थे। संचालन योगेंद्रसिंह सोलंकी ने किया।