सीहोर ने विदिशा को हराया
बीएसआईहेल्थ एंड स्पोर्ट्स मैदान पर आयोजित सीनियर डिविजन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आखिरकार सीहोर की टीम ने विदिशा क्रिकेट टीम को 272 रनों से पराजित किया।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में बीएसआई हेल्थ एंड स्पोर्ट्स मैदान पर मंगलवार को सीहोर क्रिकेट टीम ने 70 रन की बढ़त के साथ पारी शुरू की। बल्लेबाज गौरव पिंचोनिया ने 79 गेंद पर 101 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 255 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में उतरी विदिशा क्रिकेट टीम मात्र 83 रन पर ही सिमट गई। मैच देखने के लिए सुबह से ही बीएसआई ग्राउंड पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुट गई। डीसीए के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि बुधवार को राजगढ़ और रायसेन क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला होगा। मैच के आखिरी में श्रेष्ठ खिलाड़ी गौरव पिंचोनिया को सम्मानित किया जाएगा।