सिग्नल प्रोसेसिंग पर कार्यशाला
देश भर से आए 75 प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शोघ पत्र
सम्राटअशोक अभियांत्रिकीय संस्थान (एसएटीआई) में \\\'\\\'सिग्नल प्रोसेसिंग\\\'\\\' विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन ईसीई एंड आई. एवं बायो-मेडिकल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईईटी के सहयोग से वर्ल्ड बैंक के टेक्विप-2 प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा है।
देश के विभिन्न भागों से आए लगभग 75 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को सिग्नल प्रोसेसिंग विषय के मूल सिद्धांतों और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपयोगिता से अवगत कराना था। कार्यशाला ने प्रतिभागियों को सिग्नल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। देश की शीर्ष तकनीकी संस्थाओं एवं उद्योगों से सिग्नल प्रोसेसिंग विशेषज्ञों को प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है।
कार्यशाला का उद्घाटन सिग्नल प्रोसेसिंग क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंजीनियर डा. एससी. दत्तारॉय पूर्व प्राध्यापक, विद्युत इंजीनियरिंग विभाग, आईआई टी दिल्ली के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ. राजीव सक्सेना, संचालक, जेपी यूनिवर्सिटी, अनूप शहर (उ.प्र.) कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता इंजी. प्रतापभानु शर्मा, चेयरमैन, प्रबंधन समिति, एसएटीआई विदिशा ने की। संस्था के संचालक डॉ. आरसी जैन, ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ. आलोक जैन, विभागाध्यक्ष, ई. एंड आई ने कार्यशाला के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसएन शर्मा, कार्यक्रम को-आर्डिनेटर तथा विभागाध्यक्ष, ईसी. विभाग ने किया। अंत में बायोमेडिकल विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष दातार ने आभार व्यक्त किया।
विदिशा। कार्यशालामें सिग्नल प्रोसेसिंग विषय के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया।