पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्ग की लागत घटाने की कवायद

मार्ग की लागत घटाने की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

गुलाबगंज-गंजबासौदामार्ग की लागत का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से कम करने की कवायद शुरु हो गई है। बासौदा से कुआंखेड़ी तक प्रस्तावित टूलेन मार्ग का रिवाइज एस्टीमेट लोनिवि ने सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का बना कर भेजा था। यह राशि ज्यादा होने के कारण शासन ने इस एस्टीमेट को फिर से बनाने और राशि कम करने के निर्देश दिए हैं। बासौदा- गुलाबगंज व्हाया कुआंखेड़ी मार्ग निर्माण के लिए पूर्व में सत्तर करोड़ रुपए के लगभग एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। बाद में निर्माण मटेरियल के दाम बढ़ जाने के कारण मार्ग की लागत बढ़ गई है। इसके चलते प्रस्ताव को फिर से बनाकर भेजा गया था।

प्रस्तावमें गुलाबगंज का ओवर ब्रिज शामिल

टूलेनमार्ग के साथ प्रस्ताव में गुलाबगंज के समीप रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज शामिल है। इसी के चलते प्रस्ताव में निर्माण की लागत बढ़ी है। वैसे भी रेलवे अगले पांच सालों के दौरान बीना- भोपाल सेक्शन के सभी रेलवे फाटक बंद कर रही है। उसके स्थान पर अंडर ब्रिज और ओवर ब्रिज बनाने की तैयारी है। इस वजह से भी गुलाबगंज के रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण होना ही है। इसलिए मार्ग निर्माण के साथ ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है।

यातायातकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है मार्ग: बासौदा-गुलाबगंज व्हाया कुआंखेड़ी मार्ग वर्तमान में जिले का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग को टूलेन में बदलने से उसकी लागत बढ़ जाएगी। विदिशा जाने के लिए गुलाबगंज तहसील का यह मुख्य सड़क मार्ग है। कुआंखेड़ी पर यह मार्ग एनएच 146 से जुड़ जाता है। इस मार्ग की बासौदा से कुल लंबाई 36 किलोमीटर है। बासौदा से विदिशा जाने के लिए यह सबसे कम दूरी का मार्ग है।

कम हो रही है लागत

^रिवाइजइस्टीमेट में लागत बढ़ी है। इसे कम करने का प्रयास चल रहा है। ताकि मार्ग निर्माण की स्वीकृति आसान हो सके। एलएसयादव, एसडीओलोनिवि गंजबासौदा।

जगह-जगह उखड़ गया है मार्ग

गुलाबगंजमार्ग जगह- जगह उखडऩे के कारण इसकी हालत खराब है। बासौदा से गुलाबगंज के बीच इसकी हालत कुछ ज्यादा खराब है। बीस मिनट का सफर वाहन पौन घंटे में तय हो पाता है। खराब रास्ते के कारण ईंधन की खपत ज्यादा होती है तथा वाहनों में टूट-फूट की स्थिति बनती है। गुलाबगंज के बाजार में सामान लाने ले जाने के लिए व्यापारी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।

गंजबासौदा। गुलाबगं