पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरवाई में ज्यादा और नटेरन में कम बारिश

कुरवाई में ज्यादा और नटेरन में कम बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। जिले में अब तक कुल 81.86 सेमी बारिश रिकार्ड की गई है। इसमें कुरवाई ब्लाक में सबसे ज्यादा 97.82 सेमी बारिश हुई है। वहीं नटेरन ब्लाक में सबसे कम 65.60 सेमी बारिश हुई है। विदिशा जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 113.3 सेमी है। सामान्य बारिश के लिए अभी भी 30 सेमी से अधिक बारिश की दरकार है।
भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विदिशा ब्लाक में अब तक 89.96 सेमी, गंजबासौदा में 75.04 सेमी, ग्यारसपुर में 77.20 सेमी, लटेरी में 95.90 सेमी, गुलाबगंज में 81.80 सेमी तथा सिरोंज में 71.50 सेमी औसतन बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल इसी अवधि में विदिशा जिले में 144.42 सेमी औसत बारिश का आंकड़ा पार हो चुका था। पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो इस साल अभी भी करीब 64 सेमी बारिश कम हुई है।

(विदिशा। हलाली डेम को लबालब होने के लिए ढाई फीट पानी की दरकार।)