- Hindi News
- वििदशा| गुरुवार18 सितंबर को विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के
वििदशा| गुरुवार18 सितंबर को विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के
वििदशा| गुरुवार18 सितंबर को विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जंगी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव भी करेंगे। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव विशेष रूप से शामिल होंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव गुरुवार को सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होकर 11 बजे युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कलेक्टोरेट के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विदिशा में प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अरुण यादव विदिशा से अंबानगर चौराहा होते हुए दोपहर 1 बजे कुरवाई पहुंचेंगे। यहां बेतवा नाका से जुलूस के रूप में रघुवंश वाटिका पहुंचेंगे। यहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरवाई द्वारा आयोजित किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. मेहताब सिंह यादव ने सभी कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील कार्यकर्ताओं से की है।
कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन कलेक्टोरेट का घेराव आज