महोत्सव मनाया जाएगा
महोत्सव मनाया जाएगा
वििदशा|अग्रसेन महाराजकी जयंती 25 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके तहत अग्रवाल समाज द्वारा जयंती महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल समाज के प्रवक्ता कृष्ण कुमार बंसल ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह 9 बजे अग्रचेतना वाहन रैली निकाली जाएगी। इसी दिन सुबह 11 बजे ब्लड बैंक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को बल्लभदास अग्रवाल मांगलिक भवन तलैया में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 24 सितंबर की शाम नृत्य प्रतियोगिता, वेशभूषा प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 25 सितंबर को मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत नंदवाना से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दिन महाराज अग्रसेन की महाआरती की जाएगी।