8 मिडिल बने हाईस्कूल
8 मिडिल बने हाईस्कूल
वििदशा| शुक्रवारको विदिशा जनपद कार्यालय में कृषि समिति के सदस्य विजयपालसिंह ने स्कूलों के उन्नयन की जानकारी दी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार विदिशा जनपद के 8 स्कूलों का उन्नयन किया गया है। सुनपुरा, छीरखेड़ा, खैरुआहाट, पैरवारा, भाटनी, गोबरहेला, देहरी और बरखेड़ा गंभीर स्कूल अब हाईस्कूल होंगे। विजयपालसिंह ने बताया कि जनपद द्वारा प्रदेश स्टाप क्राईसेस सेंटर की मांग उठाई गई थी। इस मांग पर सीएम ने भोपाल में पहला सेंटर शुरू कर दिया है और आगे हर जिले में ये सेंटर शुरू होंगे। इन सेंटरों को महिला थाने के अधीन रखा जाएगा। जिसमें महिला थाना प्रभारी होंगी। शिकायत होने पर पीसीआर वैन सातों दिन 24 घंटे पीडि़ताें को सेंटर तक पहुंचाएगी। पीडि़ता के बयान भी महिला अधिकारी लंेगी। ऐसे प्रकरणों की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में महिला वकीलों एवं महिला जजों के समक्ष होगी।