- Hindi News
- बारिश बंद होते ही 6 डिग्री तक बढ़ा तापमान
बारिश बंद होते ही 6 डिग्री तक बढ़ा तापमान
पिछलेतीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसम में उमस बढ़ती जा रही है। विगत 3 दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में उछाल आया है। इससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं विदिशा में इस सीजन में अब तक 82.45 सेमी बारिश हो चुकी है।
इसी सीजन में पिछले साल 144.42 सेमी रिकार्ड बारिश दर्ज की गई थी। विदिशा में सामान्य बारिश बारिश का आंकड़ा 113.3 सेमी है। इस लिहाज से अभी भी 25 सेमी से अधिक बारिश की दरकार बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से विदिशा में बारिश नहीं हुई है।
मौसम साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक विदिशा में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं मौसम सूखा और उमस भरा रहेगा। इससे लोगों को बेचैनी का अहसास होगा।
विदिशा। बारिशसे लबालब हुआ नीमताल।