महावीर इंटरनेशनल का जोन अधिवेशन कल
महावीरइंटरनेशनल एपेक्स के भोपाल जोन का अधिवेशन सारांश 21 सितंबर को सांची रोड स्थित लेंडमार्क गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल कवाड मुंबई मुख्य अतिथि होंगे। उपाध्यक्ष एवं जोन प्रभारी लोकेश कावडिया रायपुर इंटरनेशनल डायरेक्टर निर्मल कोठारी सूरत विशेष अतिथि होंगे। अधिवेशन में बैतूल, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं गंजबासौदा केंद्रों के पदाधिकारी प्रतिनिधि सदस्य भाग लेंगे। जोन चेयरमैन राकेश जैन ने बताया कि अधिवेशन में सत्र 2012-14 में केंद्रों द्वारा संपन्न प्रशासनिक सेवा गतिविधियों की श्रेष्ठता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही व्यक्तिगत अवार्ड भी दिए जाएंगे।