पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंत मनमोहनदास का किया सम्मान

महंत मनमोहनदास का किया सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| मप्रशासन द्वारा मनोनीत राज्य मठ मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष महंत मनमोहनदास महाराज(राधे राधे बाबा) का नगर आगमन हुआ।

इस अवसर पर संभागाध्यक्ष पं. विनोद शास्त्री सहित धर्म समाज, अभा संत समिति, मठ मंदिर पुजारी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धर्माचार्य पं. बृजमोहन शास्त्री के निवास पर महंतजी का शाल-श्रीफल तथा पुष्पाहार से स्वागत किया। इस अवसर पर पं. अंबिका प्रसाद शुक्ला, पं. ओमप्रकाश चतुर्वेदी, पं. कमलेश शास्त्री, पं. गोपाल महाराज, पं. राजेंद्र शास्त्री, पं. ब्रह्म स्वरूप तिवारी, पं. नर्बदाप्रसाद शर्मा, पं. केके आचार्य, प्रतिभा आचार्य, पं. इंद्रेश व्यास, पं. अवधनारायण शर्मा, पं. प्रमोद उपाध्याय, पं. देवेंद्र शास्त्री, पं. नीलेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।

उपस्थित विप्रजनों के आग्रह पर महंतजी ने विदिशा में जिला सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति प्रदान की।

विदिशा। महंतमनमोहनदास ने नगर आगमन पर िवप्रजनों से चर्चा की।