- Hindi News
- नगरपालिका क्षेत्र में चलता है रेल अधिकारियों का आदेश
नगरपालिका क्षेत्र में चलता है रेल अधिकारियों का आदेश
आबकारी विभाग के पास लगा गंदगी का अंबार
यहबात सुनने में विचित्र लग सकती है लेकिन यह वास्तविकता है कि रेलवे द्वारा दिए गए आदेशों का नगरपालिका द्वारा अपने ही क्षेत्र में पालन किया जा रहा है। इसका उदाहरण अस्पताल रोड पर आबकारी विभाग के पास प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।
अस्पताल रोड पर जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के पीछे इसी विभाग का गोदाम है जहां से आसपास के देसी शराब दुकानों को पैकबंद मदिरा सप्लाई की जाती है। यहां के रहवासी संतोष जैन ने बताया कि गोदाम के नजदीक सड़क पर सालों से पक्का कचरा घर बना हुआ था। अर्से से नगरपालिका ने यहां कचरे का कंटेनर रखा था। जिसमें मोहल्ले भर के लोग कचरा डालते थे। हाल ही यह कंटेनर नगरपालिका ने हटवा दिया है। जिसके कारण सारा कचरा सड़क में जहां चाहे वहां फेंका जा रहा है। यह कचरा उड़कर एक तो नालियों को चोक कर रहा है दूसरा चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
रेलवेके कहने पर हटाया कंटेनर : नगरपालिकाअधिकारियों से चर्चा करने पर बताया गया कि कचरा डालने का कंटेनर हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने लिखित पत्र दिया है। उनके अनुरोध पर यह कं टेनर हटाया गया है। हेमंत नामदेव का कहना है कि विडंबना यह है कि रेलवे ने अपने क्षेत्र में बने क्वार्टरों का निस्तारी जल आबकारी विभाग की ओर डायवर्ड कर दिया है जो बहकर नपा के क्षेत्र में आकर गंदगी फैला रहा है। नपा ने रेलवे के गंदे पानी को रोकने के बजाय कचरे का कंटेनर हटवा दिया है। आसपास रहने वाले लोगों के समक्ष गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने का खतरा पैदा हो गया है। नपाध्यक्ष ज्योति शाह ने मामले के बारे में जानकारी लेने की बात कही है।
काम करने में रही है दिक्कत
आबकारीविभाग के वेयरहाउस प्रबंधक विनय गुप्ता का कहना है हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब कचरा उड़कर वेयरहाउस के दरवाजे तक, यहां तक परिसर के अंदर आने लगा है। माल से भरे ट्रक आने पर उन्हें कुर्सी डालकर सड़क पर ही बैठना पड़ता है। गंदगी, बदबू और मच्छरों की वजह से अब यहां बैठना मुश्किल हो गया है। कर्मचारी वेयरहाउस में काम नहीं कर पा रहे हैं। घूरा स्थल की सफाई करने के लिए कई लिखित आवेदन देने के बाद भी नगरपालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वजह से हम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विदिशा। अस्पतालरोड आबकारी िवभाग के सामने लगा है गंदगी का अंबार।