- Hindi News
- राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे िखलाड़ी
राज्य स्तरीय स्पर्धा में शामिल होंगे िखलाड़ी
स्पर्धा में शामिल होने छह खिलाड़ी रवाना
इन्दौरमें आयोजित 28 वीं राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के छह होनहार शामिल होंगे। शुक्रवार रात ये सभी खिलाड़ी इन्दौर के लिए रवाना हुए। ताइक्वांडो कोच सरदारसिंह कुशवाह ने बताया कि 20 से 22 सितंबर के बीच इन्दौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेें राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में शहर के शुभम सत्यनारायण दीक्षित, शशांक घनश्याम राठौर, निखिल चक्रधर तिवारी, दीपक मिश्रीलाल अहिरवार तथा बालिका वर्ग में रूपांशी अशोक कुशवाह, नेहा दौलतराम साहू भी सहभागिता करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी चैन्नई में आयोजित होने वाली 34 वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने वाली मध्यप्रदेश की टीम में स्थान बना सकेंगे।
राज्यस्तरीय स्पर्धा में छाए ताइक्वांडो खिलाड़ी
वििदशा|60वींराज्य स्तरीय शालेय क्रीडा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विदिशा के खिलाडिय़ों ने पदक हासिल कर स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की है। जबलपुर के रानी ताल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में सोनम तोमर ने 35 किग्रा में स्वर्णपदक, साध्वी श्रीवास्तव ने 38 किग्रा में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में राजा(संजीव शर्मा) 56 किग्रा में स्वर्णपदक एवं सीनियर वर्ग में प्रदीप राजपूत ने 54 किग्रा वर्ग में स्वर्णपदक प्राप्त किया है। स्नेहा मिश्रा ने रजत पदक एवं राधिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
िसरोंत। छहखिलाडि़यों का हुआ स्पर्धा के लिए चयन।