पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंटेनेंस के दौरान घंटे गुल रहेगी बिजली

मेंटेनेंस के दौरान घंटे गुल रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| बिजलीकंपनी द्वारा विदिशा शहर में रखरखाव कार्य शुरू किया जाना है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक यह मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस अवधि में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। 8 घंटे तक बिजली प्रदाय बंद रहने से संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

उप-महाप्रबंधक समीर शर्मा ने बताया कि उच्चदाब लाइन एवं उपकेंद्र मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। समीर शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को ब्रिटानिया फीडर, 23 को विदिशा से संबंधित पावर हाउस उपकेंद्र एवं ईदगाह उपकेंद्र, 25 को मिर्जापुर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर, 26 को विदिशा एचटी फीडर से संबंधित अरिहंत विहार एवं रामलीला उपकेंद्र के सभी फीडर, 27 को एसएटीआई फीडर, 28 को कोर्ट फीडर, 29 को तिलक चौक फीडर, 30 सितंबर को बाल बिहार फीडर और 1 अक्टूबर को वाटर वर्क्स फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 9 से शाम बजे तक बिजली प्रदाय बंद रहेगा।