अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से
अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से
वििदशा| हरसाल की तरह इस साल भी महाराज अग्रसेनजी की जयंती श्री मारवाड़ी अग्रवाल पंचायत महाराजा अग्रसेन जयंती समिति के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट में धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रमों का आयोजन रविवार 21 सितंबर से शुरू होगा।
रविवार सुबह 9 बजे से अग्र चेतना वाहन रैली निकलेगी। उसके बाद उद्घाटन एवं अग्रसेनजी की आरती होगी। सुबह 10 बजे से स्लो बाइक रेस होगी। रात 8 बजे से फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता होगी।