पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवर से भरा बैग लेकर चंपत हुए युवक

जेवर से भरा बैग लेकर चंपत हुए युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेवर से भरा बैग लेकर चंपत हुए युवक

वििदशा| जेलरोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर से दो युवक सोने चांदी के जेवर से भरा एक बैग उठाकर चंपत हो गए। ये दोनों ग्राहक बनकर इस दुकान में आए थे। इन दोनों अज्ञात युवकों ने दुकानदार से पानी लाने का आग्रह किया। जैसे ही दुकान घर के अंदर पानी लेने के लिए गया, वैसे ही ये दोनों युवक दुकान में रखा बैग उठाकर भाग निकले। दोनों युवक बाइक से आए थे। सूचना पर मौके पर पुलिस भी जांच करने पहुंची। इस घटना की रिपोर्ट कराने दुकानदार थाने तो पहुंचा, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखाई। खबर लिखे जाने तक सिविल लाइंस थाना टीआई केएस करचुली का कहना था कि इस मामले की संबंधित दुकानदार ने रिपोर्ट नहीं लिखाई है।

विदिशा। दुकानमें जांच करती पुलिस।