एक दिवसीय कार्यशाला 12 फरवरी को
विदिशा| एसएटीआई के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में बीसीए, बीएससी (मैथ्स एवं कंप्यूटर), बीकॉम कंप्यूटर के छात्र- छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला कॅरियर डेवलपमेंट्स इन कंप्यूटर एप्लीकेशन का आयोजन 12 फरवरी को सुबह 11 बजे से होगा। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में जुड़ी संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विशेषज्ञ द्वारा परिचर्चा की जाएगी। कार्यशाला में भोपाल, विदिशा, गंज-बासौदा, रायसेन, बीना, सिरोंज आदि क्षेत्र के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।