बस कर्मचारियों ने एक दूसरे को पीटा
विदिशा| मंगलवार रात में करीब 9 बजे भोपाल से सागर तरफ जा रही पर्यटक बस के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। बस क्रमांक यूपी 65, बीटी 9898 के ड्राइवर और क्लींजर ने एक दूसरे पर लोहे की राड से हमला कर दिया। झगड़े में दोनों के सिर में चोटें आई हैं। बस को ईदगाह के पास रोका गया। यहां पुलिस पहुंची तो बस कर्मचारियों ने कहा कि ये हमारा आपस का झगड़ा हो गया। कार्रवाई से बचने के लिए दोनों ने आपस में सुलह कर ली और आगे रवाना हो गए।