पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {लोक अदालत का कल होगा आयोजन

{लोक अदालत का कल होगा आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| जिलेमें 13 दिसम्बर को नेशनल मेगा लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर एक साथ किया गया है। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण के मार्गदर्शन में कुल 72 खण्ड पीठों का गठन किया गया है जिसमें न्यायाधीशों की 23 खण्डपीठ, राजस्व अधिकारियों की 22 खण्डपीठ एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण की 27 खण्डपीठ शामिल हंै। नेशनल मेगा लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत प्रकरण, बैंक प्रकरण, राजस्व एवं अन्य विभागों के सभी प्रकरणों को लोक अदालत में निराकरण किया जाएगा। जिले में आयोजित होने वाली नेशनल मेगा लोक अदालत में 37 हजार से अधिक प्रकरण आपसी सहमति से रखे जाएंगे। इसके अलावा बीमा कंपनियों के अधिक से अधिक प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किए जाएंगे।

रखे जाएंगे ३७ हजार मामले