आज से होगा राम नाम का जाप
आज से होगा राम नाम का जाप
वििदशा| श्रीब्रह्म चैतन्य गोंदवलेकर महाराज की 101वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नगर में 12 एवं 13 दिसंबर को त्रयोदशाक्षरी मंत्र का जाप किया जाएगा। मंत्र श्रीराम जय राम जय जय राम नाम जप किले अंदर स्थित श्रीराम मंदिर में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा। इसी क्रम में 17 दिसंबर को शाम सात बजे भजन-आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। जानकारी कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार शेवडे ने दी।
नि:शुल्कनेत्र परीक्षण शिविर आज
वििदशा| श्रीरामजानकी मंदिर कुशवाह समाज समिति जतरापुरा द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 12 दिसंबर को किया जा रहा है। संत हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट सेवा सदन ट्रस्ट(विजन सेंटर) सिंधी कालोनी के सहयोग से आयोजित यह शिविर प्रात: 10 बजे से राम जानकी मंदिर जतरापुरा में लगेगा। शिविर में जांच के उपरांत मरीजों को नि:शुल्क चश्मे चयनित मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा।
कबीरपंथी संभागीय अध्यक्ष बने
विदिशा। नगरके समाजसेवी मूलचंद कबीरपंथी को आदर्श सर्व कोरी समाज विकास समिति के संभागीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सर्व कोरी पंथी समाज के प्रदेशाध्यक्ष केएलएल सूरज ने की है।