इनाम की घोषणा
इनाम की घोषणा
वििदशा| एसपीधर्मेंद्र चौधरी ने जिले के थानों में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में सहयोग देने वाले व्यक्तियों के लिए नगद इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाना गुलाबगंज में दर्ज अपराध प्रकरण के फरार आरोपी रायसेन जिले के गैरतगंज थाने के ग्राम बनियाखेड़ी निवासी जितेन्द्र पुत्र रामदयाल वाल्मीकि की सूचना देने वाले को दो हजार रुपए इनाम दिया जाएगा। करारिया थाने के फरार आरोपी सलईखेड़ी निवासी फेरन सिंह पुत्र ओमकार सिंह, वीरेेन्द्र सिंह यादव पुत्र ओमकार सिंह, घनश्याम यादव पुत्र ओमकार सिंह, बैजनाथ सिंह पुत्र बापू सिंह यादव पर एक-एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।