जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया
वििदशा| मप्रजन अभियान परिषद से संबंधित प्रस्फुटन समिति ग्राम सांकलखेड़ा द्वारा किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल से आई टीम ने किसानों को वर्मी कंपोस्ट जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में करीब 89 किसान शामिल हुए। इनमें से कुछ किसानों ने जैविक खेती को प्रारंभिक रूप में पांच से 10 बीघा जमीन पर करने का संकल्प लिया। कुछ किसानों ने नाडेप एवं वर्मी कंपोस्ट खाद को बनाने के प्रति रुचि प्रदर्शित की। इस अवसर पर ग्राम सेवक जेपी उपाध्याय, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, प्रस्फुटन समिति संाकलखेड़ाकला के अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी, सचिव प्रीतम प्रजापति और ब्लाक समन्वयक दीपक अवस्थी उपस्थित थे।