पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृहद लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

वृहद लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>कल निपटेंगे सहमति से प्रकरण

जिलाएवं सत्र न्यायाधीश रंजीतसिंह के निदेशानुसार संपूर्ण विदिशा जिले के साथ ही तहसील स्तर पर कुरवाई में आगामी 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दीवानी, फौजदारी, राजस्व प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जाएगा।

वहीं अन्य विभागों के प्रकरणों का निराकरण भी इस मौके पर होगा। लिंक कोर्ट कुरवाई में पदस्थ अतिरिक्त अपर जिला न्यायाधीश वीएल वर्मा की खंडपीठ भी लोकअदालत में मामलों का निराकरण करेगी। वहीं लोकअदालत की तैयारियों को लेकर यहां तहसील स्तरीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी आमोद आर्य द्वारा खंडपीठों का गठन किया गया है। खंडपीठ के पीठासीन अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा की गई। तहसील स्तर पर गठित की गई खंडपीठों में व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी आमोद आर्य, न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी, न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार कुरवाई के पीठासीन अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें अधिवक्तागण को भी सुलहकर्ता की भूमिका सौंपी गई है। पक्षकारों से आव्हान किया गया है कि वे लोकअदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से इस मौके पर हल करवाएं।

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी एडीपीओ मनीष कैथोरिया ने बताया कि लोकअदालत की तैयारियां हो गई हैं।

शासन की मंशा के अनुरूप मेगा लोक अदालत में निश्चित धाराओं के कुछ पुराने लंबित प्रकरण वापस लिए जाएंगे।

साथ ही पक्षकारों को आपसी सहमति से मामले सुलझाने के लिए पूर्ण सहयोग किया जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा लोक अदालत में अधिवक्ता संघ के सदस्य पक्षकारों में आपसी सहमति बनाने के लिए हर सम्भव मदद करेंगे।