सड़क पर लगे खंभे बनेे यातायात में बाधा
शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
सड़कसे सटकर लगे बिजली के खंभों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कस्बे के बस स्टैंड पर दोनों खंभे ऐसे स्थान पर लगे हैं जहां प्रतिदिन बसें खड़ी रहती है। इससे मार्ग पर सिर्फ एक वाहन क्रासिंग की जगह बचती है।
यहां तक पैदल व्यक्ति के आने- जाने की जगह भी नहीं रहती है। इससे बस स्टैंड पर यातायात का संचालन समस्या बना हुआ है। दिन दिन कस्बे में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। जबकि सड़क अतिक्रमण के कारण सिकुड़ रही है। लोक कल्याण शिविर सहित कलेक्टर के सामने बिजली के खंभों को हटाने के लिए ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
रास्ते पर खड़े होकर इंतजार करते हैं यात्री
गंजबासौदा।त्योंदा तहसील मुख्यालय के बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय होने के कारण यात्रियों को सड़क किनारे बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मार्ग से सागर, राहतगढ़, ग्यारसपुर, विदिशा सहित अन्य शहरों के लिए यात्री बसें जाती हैं। बसों के इंतजार में यात्रियों को मार्ग पर खड़े होना पड़ता है। बस स्टैंड के आसपास शौचालय भी नहीं है। त्योंदा तहसील के नागरिकों नीरज दुबेे, महेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, पवन, दीपक, विक्रम सिंह राजपूत, प्रकाश ठाकुर नेे बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय शौचालय निर्माण की मांग प्रशासन से की है।