पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 कुंडीय महायज्ञ 11 मार्च से

24 कुंडीय महायज्ञ 11 मार्च से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| बरेठरोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में गुरुवार दोपहर बैठक का आयोजन किया गया। इसमेेंं 11 मार्च 2015 से आयोजित होने वाले 24 कुंडीय महायज्ञ की रूपरेखा बनाई गई।

साथ ही परिवार के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए ताकि समय पर यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली जाए। यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सके इस बात के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आगामी बैठक आयोजित कर गायत्री परिवार के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही गई बैठक के दौरान गायत्री परिवार द्वारा विदिशा के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार मिलने पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया।

इस मौके पर श्यामसुंदर माथुर ,केके श्रीवास्तव ,बीएस दीक्षित ,गुलाब सिंह,एनपी तोमर ,जेवी माथुर ,माधवप्रसाद तिवारी ,आरडी श्रीवास्तव शांति देवी ,प्रभा दसानिया ,पुरुषोत्तम सहित कई नागरिक मौजूद थे।