गौ सेवा के लिए सम्मानित हुए दीपक साहू
विदिशा। गौसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले दीपक साहू को सांस्कृतिक कला रंगमंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। वे पिछले 18 सालों से गौ सेवा करने तथा गौवंश को कसाइयों से मुक्त कराने का कार्य कर रहे हैं। विधायक कल्याणसिंह दांगी ने श्री साहू को गौपुत्र बताते हुए उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कला मंच के संचालक राजेश्वर विश्वकर्मा, अध्यक्ष अनूप तिवारी एवं सचिव विकास सूर्या ने शाल भंजिका स्मृति चिंह एवं सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
विदिशा। गौसेवा के लिए दीपक साहू का किया गया सम्मान।