वार्षिकोत्सव 12 से
वििदशा| आर्यसमाज का 96वां वार्षिकोत्सव 12 से 14 दिसंबर तक आर्य समाज मंदिर परिसर में मनाया जाएगा। तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में प्रतिदिन दो सत्र होंगे। प्रात:कालीन सत्र में प्रात: आठ बजे से आचार्यश्री वेदप्रकाश श्रोत्रिय के ब्रह्मत्व में चतुर्वेद शतकम यज्ञ तथा भजन प्रवचन होंगे। द्वितीय सत्र में प्रतिदिन शाम सात बजे से हरियाणा से रही भजनोपदेशिका अंजलि आर्या के भजन एवं वेद मनीषी आचार्य वेदप्रकाश श्रोत्रिय द्वारा वेद कथा प्रस्तुत होगी।अंतिम दिन 14 दिसंबर को प्रात: चतुर्वेद शतकम यज्ञ की पूर्ण आहुति तथा शाम को शमशाबाद विधायक सूर्यप्रकाश मीणा के मुख्यातिथ्य एवं सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री प्रकाश आर्य के विशेष आतिथ्य में नवनिर्मित वैदिक सत्संग भवन का उद्घाटन एवं समापन समारोह होगा। इसमें भजन वेदोपदेश भी होंगे।