- Hindi News
- रेलवे विंडो पर नहीं लौटाए जाते खुल्ले रुपए
रेलवे विंडो पर नहीं लौटाए जाते खुल्ले रुपए
वििदशा| स्थानीयरेलवे स्टेशन के टिकट विंडो पर यात्रियों को खुल्ले रुपयों के लिए परेशान किए जाने की शिकायत कई यात्रियों ने की है। यात्री संजय जैन मामा का कहना है कि कई बार तो 10 रुपए के पीछे 100 रुपए का नोट भी रख लिया जाता है। चिल्लर तो कभी भी नहीं दी जाती। ऐसी स्थिति में यात्री को या तो रुपए छोडऩा पड़ते हैं या फिर उसकी ट्रेन छूट जाती है।
एक अन्य यात्री आदेश जैन का कहना है कि चिल्लर तथा खुल्ले रुपयों के लिए हमेशा हुज्जत होती है। रुपए वापस मांगने पर अभद्रता की जाती है। ऐसी स्थिति में यात्री मजबूरी में ट्रेन छूटे इसके लिए रुपए छोडऩा पसंद करता है। बुकिंग पर बैठने वाले कर्मचारियों की शिकायत स्टेशन अधीक्षक से लेकर डीआरएम से भी की जा चुकी है लेकिन इनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है।