पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि की गलती से परीक्षा नहीं दे पाई छात्रा

विवि की गलती से परीक्षा नहीं दे पाई छात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हेमलता पुत्री हरिसिंह रघुवंशी को पेपर देने से वंचित रहकर भुगतना पड़ा है। छात्रा के प्रवेश पत्र पर विवि की गलती से दूसरी छात्रा जिसका भी नाम हेमलता रघुवंशी ही है, का फोटो चिपका दिया गया है। इसी बात पर उसे नौ दिसंबर को हिंदी की परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। छात्रा के गर्ल्स कालेज प्रबंधन के सामने अनुनय-विनय करने के बाद भी उसे पेपर में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इस तरह उसका बेशकीमती साल खराब हो गया है और वह बेवजह परेशान हो रही है।