पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृहमंत्री से मुलाकात कर बताईं समस्याएं

गृहमंत्री से मुलाकात कर बताईं समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

ग्राम-नगर रक्षा समिति के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल पहुंचकर मंत्रियों से भेंट की। दीपक तिवारी के साथ में प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर राजस्व मंत्री रामपाल सिंह से मुलाकात कर सदस्यों ने ड्यूटी के दौरान रही परेशानियों से अवगत कराया।

बताया गया कि निश्चित पहचान के लिए प्रदेश स्तर पर जो यूनिफार्म तथा राशि रही है वह ड्यूटी करने वाले सदस्यों को सीधे प्रदान किया जाए। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर शीघ्र समस्याएं निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनििध मंडल ने डीजीपी सुरेन्द्र सिंह से मुलाकात कर रक्षा समिति की आगे की रूपरेखा बताई। एडीजी पवन जैन, एडीजी प्रदीप रूनवाल, एडीजी अरुणा मोहन राव, आईजी अनुराधा शंकर सिंह, डीआईजी श्रीनिवास वर्मा, एसपी रायसेन दीपक वर्मा, एसपी राजगढ़ शशिकांत शुक्ला से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की। बाद में विदिशा पहुंचकर एसपी धर्मेन्द्र चौधरी से मुलाकात कर समिति के कार्यो से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में विनोद अग्रवाल, इंदौर बीके खंडेलवाल, उज्जैन जीपी पांडे अनवर खान, भोपाल हर्षित दुबे, होशंगाबाद नारायणी कुशवाह शामिल थे।