- Hindi News
- माता पूजन और मेंहदी की रस्म के साथ शादी की तैयारियां शुरू
माता पूजन और मेंहदी की रस्म के साथ शादी की तैयारियां शुरू
मंगलवारको दोपहर बाढ़ वाले गणेश मंदिर में माता पूजन और मेंहदी की रस्म के साथ मुखर्जीनगर स्थित मां सुंदरदेवी सेवा आश्रम की बेटी सोना की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब बुधवार को मंडप सजाया जाएगा तथा हल्दी-तेल चढ़ाने की रस्म पूरी की जाएगी। शाम को महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपनी धर्मप|ी साधनासिंह चौहान के साथ 12 फरवरी गुरुवार को स्वयं पूरे समय कार्यक्रम स्थल रंगई वाले गणेश मंदिर परिसर में मौजूद रहकर अपनी पालक बेटी सोना का कन्यादान करेंगे। विवाह की सभी रस्में पूरी होने तक वे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के तमाम सहयोगी और आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। सोना का शुभ विवाह ग्राम बकतरा तहसील बुधनी निवासी युवक त्रिलोकचंद मेहरा के साथ तय हुआ है। मां सुंदरदेवी सेवा आश्रम में वर्तमान में 7 निराश्रित बालिकाएं रहती हैं। इन सभी के आवास, भोजन और शिक्षा की नि:शुल्क व्यवस्था मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्वयं करते हैं। सोना 15 साल से इस आश्रम में मुख्यमंत्री की पालक बेटी की तरह रह रही है। शादी के अवसर पर 12 फरवरी को होने वाले भोज कार्यक्रम के लिए विदिशा और भोपाल सहित अन्य स्थानों के लिए 3 हजार से अधिक निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।
मातापूजन में शामिल हुईं साधनासिंह
मंगलवारको रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर के पास सोना की शादी की के लिए माता पूजन की रस्म अदा की गई। माता पूजन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की धर्मप|ी विशेष रूप से उपस्थित थीं। दुर्गामंदिर के महंत पं. रामेश्वरदयाल चतुर्वेदी ने विधि-विधान से माता पूजन करवाया। इसके बाद शाम को मां सुंदरदेवी सेवा आश्रम में मेंहदी की रस्म हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ हुआ। आश्रम में चहल-पहल बढ़ गई है। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मां सुंदर सेवा आश्रम में सोना को मेहंदी लगाती महिलाएं।
मातापूजन के लिए सोना को ले जातीं साधना सिंह चौहान।