पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन स्टैंड शिफ्ट करने के निर्देश

वाहन स्टैंड शिफ्ट करने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको रेलवे के एडीआरएम एसीएम विदिशा रेलवे स्टेशन के दौरे पर आए। एडीआरएम ने स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पर खासी नाराजगी जाहिर की। एडीआरएम ने प्लेटफार्म-1 के बाहर स्थित वाहन स्टैंड को शिफ्ट करने के निर्देश स्टेशन प्रबंधक को दिए।

एडीआरएम नीरज पांडे के साथ एसीएम बृजेंद्र कुमार, सहायक मंडल अभियंता भुवनेश्वर त्रिपाठी भी दौरे पर आए थे। एडीआरएम ने सबसे पहले वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-1 के वाहन स्टैंड को शिफ्ट करने के लिए जीआरपी थाने के पास 1000 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश स्टेशन प्रबंधक को दिए हैं। एडीआरएम नीरज कुमार पांडे ने प्लेटफार्म नंबर-1 के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें सफाई नहीं मिली। सफाई पर नाराज एडीआरएम ने यहां तक कहा कि विदिशा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को उनके दौरे की भनक होने के बावजूद जब सफाई नहीं मिली है, तो औचक दौरे पर सफाई व्यवस्था के क्या हाल होते। प्लेट फार्म-१ पर स्थित डिप्टी एसएस आफिस के पास स्थित लेटबाथ से समस्या आने की बात सामने आई। इस पर लेटबाथ शिफ्ट करने को लेकर भी चर्चा हुई। विदिशा स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उनके इस निरीक्षण में विदिशा रेलवे स्टेशन प्रबंधक एसआरएस निरंजन भी मौजूद रहे। लौटते समय एडीआरएम ने सांची स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

वाहन स्टैंड शिफ्ट करने एडीआरएम ने देखी जगह।