वकीलों ने की हड़ताल
वििदशा| जिलाअभिभाषक संघ ने मंगलवार को हड़ताल की। अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं सचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि 5 साल या उससे अधिक अवधि से लंबित मुकद्मों का निराकरण 31 मार्च किए जाने की डेडलाइन जारी हुई है। इस आदेश के विरोध में न्यायालयीन कार्य नहीं किया गया। इस आदेश का सभी वकील विरोध कर रहे हैं। अभिभाषक संघ ने भवन के सामने एकत्रित होकर नाराजगी जाहिर की।
वकीलों ने काम बंद रखकर किया विरोध, सौंपा ज्ञापन।