भोपाल की हार, नागपुर फाइनल में
कनाराक्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में नेशनल एकेडमी भोपाल को हराकर नागपुर की टीम फाइनल में पहुंची। नागपुर की इस जीत में कप्तान अगम कोहली के प्रदर्शन का योगदान रहा।
उन्होंने 6 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं 31 रन भ्ी बनाए। इससे पहले नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्ल्ेबाजी करते हुए 30 ओवर में 161 रन बनाए। दुर्गेश ने 47, विप्लव ने 33 और विक्रमजीत ने 29 रन बनाए। वहीं भोपाल के नमन ने 3 विकेट लिए। समय और वीरेंद्र ने 2-2 िवकेट लिए। इसके जवाब में खेलते हुए भोपाल की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट 11 रन पर ही गिर गया। भोपाल के सतीश ने 36, पीयूष और नमन ने 17-17 रन बनाए। भोपाल की पूरी टीम 27वें ओवर में 127 रन पर ही आउट हो गई। नागपुर की तरफ से अगम कोहली ने 4, कुशल ने 3 और मयंक ने 2 विकेट लिए। मैच से पहले सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हांेने कहािक राजनैतिक पार्टियों को भी खिलाड़ियों से एकता की सीख लेना चाहिए। विदिशा की पहचान कनारा प्रतियोिगता भी है।
क्रिकेट प्रतियोगिता
मैच के पहले खिलाड़ियों से परिचय के बाद शाट लगाते राज्य सभा सांसद।