पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काॅलरशिप के लिए लगाए जाएंगे शिविर

स्काॅलरशिप के लिए लगाए जाएंगे शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर गर्ल्स कॉलेज में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।

जिले के सभी सरकारी, िनजी कॉलेज के नोड्ल अधिकारियों से कहा गया है कि वे नियत तिथि को समुचित जानकारी सहित शिविर में उपस्थित रहें ताकि छात्रवृत्ति स्वीकृति संबंधी कार्य पूरा किया जा सके।

एसएसएल जैन महाविद्यालय के लिए 11 फरवरी को, शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के लिए 12 को, इसी प्र्रकार 13 को आईआईएचआरडी कॉलेज एवं शहीद भगत सिंह महाविद्यालय शमशाबाद के लिए, 14 फरवरी को शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिशा एवं कुशाभाऊ महाविद्यालय ग्यारसपुर के लिए, 16 फरवरी को एसएटीआई इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लिए, 18 को सीआईआईएसटी कॉलेज विदिशा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय विदिशा, 19 को सनराइजर्स कॉलेज आफ एक्सीलेंस हरिपुरा में शिविर लगेगा।

इसी तरह 20 को जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय, 22 को बीएम महाविद्यालय, 23 को आरकेएम महाविद्यालय और केएम महाविद्यालय के लिए तथा 24 को सेन्टमेरी महाविद्यालय और 25 फरवरी को नेशनल महाविद्यालय के नोड्ल प्रतिनिधि को समुचित जानकारियों सहित उपस्थित होने के निर्देष जारी किए गए हैं।