शिव के 12 स्वरूपों की होगी पूजा
शिव के 12 स्वरूपों की होगी पूजा
विदिशा। नगरके महाकाली दरबार शिव हनुमान मंदिर बरईपुरा, श्रीराम नगर चौराहा केरोसिन पंप के पास महाशिवरात्रि महोत्सव 17 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं तथा ब्राह्मणों द्वारा सुबह आठ बजे से ढाई बजे तक भगवान शिवजी के 12 स्वरूपों द्वारा पवित्र मिट्टी से आकार देकर द्वादश ज्योर्तिलिंग बनाए जाएंगे। पुष्प-बिल्वपत्र से भगवान शिव का अभिषेक सहस्त्रार्चन किया जाएगा। बाद में दोपहर तीन बजे नगर के प्रमुख मार्गों से ज्योर्तिलिंगों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिन्हें समारोह पूर्वक वैत्रवती में विसर्जित किया जाएगा। रात 10 बजे से मंदिर परिसर में भजनों के साथ रात्रि जागरण होगा।