- Hindi News
- बस आॅपरेटर यात्रियों से वसूल रहे ज्यादा किराया
बस आॅपरेटर यात्रियों से वसूल रहे ज्यादा किराया
क्षेत्रके बस आपरेटरों द्वारा यात्रियों से लिए जा रहे मनमाने किराए पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस ओर तो प्रशासन का ध्यान जा रहा है और ही जनप्रतिनिधियों का। यही हाल शहर में आटो चालकों द्वारा वसूले जा रहे किराए को लेकर भी हैं।
सिरोंज से अन्य शहरों तथा गांवों की ओर आने-जाने का मुख्य साधन बस हंै। सिरोंज शहर से अन्य स्थानों की ओर हर दिन करीब पचास से अधिक बसें आती-जाती हैं। हजारों यात्री हर दिन इन बसों में सफर करते हैं। बावजूद इसके यात्रियों की चिंता तो प्रशासन को है और ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को। प्रशासन की इसी नजर अंदाजी का क्षेत्र के बस चालकों द्वारा जमकर फायदा लिया जा रहा है। सिरोंज से भोपाल के बीच 110 किलोमीटर की बीच की दूरी का किराया बस आपरेटरों द्वारा 115 एवं 120 रुपए प्रति यात्री वसूला जा रहा है। इस मार्ग पर बस आपरेटरों द्वारा 1 रुपए प्रति किलोमीटर से ज्यादा किराया लिया जा रहा है। इसी तरह गुना से सिरोंज 85 किलोमीटर की दूरी के लिए बस आपरेटरों द्वारा 80 रुपए किराया लिया जा रहा है। विदिशा से सिरोंज के बीच भी 85 किलोमीटर की दूरी है और इस मार्ग पर बस आपरेटरों द्वारा प्रति यात्री यात्री 85 रुपए किराया वसूला जा रहा है। यात्री यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार बस आपरेटरों द्वारा किस दर से किराया लिया जाता है। यदि सिरोंज से विदिशा के बीच का किराया सही है तो फिर इतनी ही दूरी के लिए गुना जाने वाली बसों का किराया कम क्यों लिया जा रहा है। मनमाना किराया वसूली के बीच बस स्टाफ द्वारा यात्रियों के साथ किए जाने वाले दुव्र्यवहार पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
आटोका किराया भी नहीं हुआ निर्धारित
बसआपरेटरों की तरह क्षेत्र के आटो चालकों द्वारा भी शहर में आवागमन का मनमाना किराया वसूला जाता है। शहर के बस स्टैंड से हाजीपुर इलाके के बीच की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है। आटो चालकों द्वारा यहां का किराया 20 रुपए लिया जा रहा है। आटो चालकों द्वारा इसी तरह का मनमाना किराया अन्य स्थानों का भी लिया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के दामों में तो लगातार कमी हो रही है लेकिन बस और आटो के किराया दर में तनिक भी कमी नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर किराया सूची लगवाना चाहिए।
बस आपरेटर यात्रियों से वसूल रहे मनमाना किराया।