पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृत्तिकर से मुक्ति की मांग

वृत्तिकर से मुक्ति की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। मप्रलघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं संबंधी नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उनके निराकरण की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष सुल्तानसिंह राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वृत्तिकर से मुक्त रखा जाए, आकस्मिक एवं कार्यभारित सेवा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अग्रवाल कमेटी की अनुशंसा के आधार पर नियमित कर्मचारियों की तरह समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति जैसी सुविधाएं मिले। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

भृत्य-चपरासी का पदनाम कार्यालय सहायक किया जाए। ग्राम रक्षक, कोटवार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासकीय सेवक का दर्जा दिया जाए, कार्य के समय का निर्धारण कर वेतनमान अन्य भत्ते दिए जाए। उद्यान विभाग में कार्यरत श्रमिकों को नियमित किया जाए। तहसीलों में प्रोसेस सर्वेयर को पूर्णकालीक सेवक घोषित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रात्रिकालीन विशेष भत्ता स्वीकृत किया जाए।